फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hearing, public, problen, by dm, tundla

जिलाधिकारी ने सांसद आदर्श गांव मदावली में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Sun, 20 Sep 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
hearing, public, problen, by dm, tundla
टूंडला के गांव मदावली में समस्याएं सुनते डीएम चन्द्रविजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन व अन्य ? - फोटो : TUNDLA
टूंडला। डीएम ने शनिवार को विकास खंड टूंडला के राज्यसभा सांसद आदर्श गांव मदावली में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम चंद्रविजय सिंह ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के संदेश से अवगत कराते हुए कहा कि गांव में रहने वाले गरीब से गरीब व्यक्ति को शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। कहा कि ग्रामसभा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा। डीसी एनआरएलएम के माध्यम से गांव में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बघेल समाज की ठार में नेडा द्वारा सोलर पंप टंकी दो वर्ष से बंद पड़ी मिली। नेडा अधिकारी को शीघ्र ही सोलर पंप से पेयजल उपलब्ध कराने निर्देश दिए। हाथरस रजवाह में पानी न आने पर एक्सईएन सिंचाई को शीघ्र प्रोजेक्ट बनाकर साल के अंत तक पानी मुहैया कराने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रागंण की पोषण वाटिका में सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक पौधा रोपा। सीडीओ नेहा जैन, डीडीओ अरविंदचंद्र जैन, उपनिदेशक कृषि हंसराज, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय व जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, ग्राम प्रधान साहब सिंह, विकास पालीवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदावली को विकास की दृष्टि से अव्वल बनाना है: जैन
राज्यसभा सांसद अनिल जैन के प्रतिनिधि सुनील जैन ने कहा कि इस गांव को विकास की दृष्टि से देश में अव्वल स्थान पर लाना है। इसके लिए प्रदेश व केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। गांव के लिए 21 विशेष योजनाएं अलग से की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed