फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Healthy Women Strong Family Campaign from today

Agra News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान आज से

Wed, 17 Sep 2025 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Healthy Women Strong Family Campaign from today
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बुधवार से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (सेवा पखवाड़ा) शुरू होगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (सेवा पखवाड़ा) के शुभारंभ के मौके पर बुधवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर किया जाएगा। गणमान्य व्यक्तियों से दो-तरफा संवाद भी किया जाएगा। इस दौरान आयोजित विशेष चिकित्सा शिविरों में महिलाओं की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की जाएगी। किशोरियों और महिलाओं के लिए एनीमिया की जांच, परामर्श एवं उपचार तथा उच्च जोखिम वाली महिलाओं की टीबी की जांच भी होगी। अभियान के दौरान जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिदिन शिविर का आयोजन होगा। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, दंत चिकित्सक के अनुसार रोस्टर तैयार करते हुए स्वास्थ्य इकाइयों पर कम-से-कम एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया होगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर आशा, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी, एएनएम एवं सीएचओ मौजूद रहेंगे। मातृ एवं बाल स्वास्थ्य देखभाल के लिए महिला चिकित्सक एवं एएनएम की ओर से प्रसव पूर्व देखभाल, एएनसी की जांच एवं परामर्श के साथ एमसीपी कार्ड का वितरण तथा बच्चों के लिए टीकाकरण की सेवा दी जाएगी। एसटीएस एवं एसटीएलएस की ओर से निक्षय मित्र के पूल का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही अभियान के दौरान अधिक से अधिक निक्षय मित्र का नामांकन किया जाएगा। निक्षय मित्र के नामांकन में स्वैच्छिक कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों, पीआरआई सदस्यों एवं वीएचएसएनसी सदस्यों की सहायता ली जाएगी। बुधवार को रेडक्रॉस सोसाइटी अन्य स्थानीय संगठनों के सहयोग से और 1 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला संयुक्त चिकित्सालय या अन्य स्थान पर मेगा कैंप का आयोजन होगा। इसमें नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, आभा आईडी, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी स्क्रीनिंग, लेप्रोसी कार्यक्रम, आयुष सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed