फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health Worker Suffering For Treatment In Covid Hospital

फिरोजाबादः कोविड अस्पताल में इलाज के लिए तड़पता रहा स्वास्थ्यकर्मी

Sun, 31 May 2020 10:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 31 May 2020 10:33 PM IST
सार

इलाज को तड़पता रहा, आधे घंटे बाद आया स्टाफ, पीपीई किट पहन कर रहा था काम
 

विज्ञापन
Health Worker Suffering For Treatment In Covid Hospital
कोविड अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज परिसर में बने कोविड अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्यकर्मी की हालत बिगड़ गई। एक्स-रे रूम में पीपीई किट पहन कर काम करने वाला कर्मचारी कक्ष का एसी बंद होने से घबराहट और बेचैनी महसूस करने लगा।
विज्ञापन


ज्यादा घबराहट होने पर वह तेजी से कोविड अस्पताल से बाहर निकल आया। चक्कर आने से वह जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर वह आधे घंटे तक इलाज के लिए तड़पता रहा लेकिन कोई भी इलाज के लिए नहीं आया। आधे घंटे बाद मेडिकल स्टाफ उसे अस्पताल के अंदर ले गया।
विज्ञापन


 फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित युवक की आगरा में मौत, सात नए केस और मिले 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के एक्स-रे के लिए कोविड अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी पुरुषोत्तम रविवार सुबह करीब आठ बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। कोरोना से पीड़ित पांच मरीजों के एक्स-रे करने के बाद पुरुषोत्तम की तबीयत खराब होने लगी। वह पीपीई किट पहने था। एक्सरे कक्ष का एसी बंद होने से वह घबराहट महसूस करने लगा। घबराहट के कारण वह कोविड अस्पताल से बाहर आ गया। उसे चक्कर आ गए और बेहोश होकर अस्पताल के गेट पर ही गिर पड़ा।

यहां तैनात चौकीदार ने कंट्रोल रूम को कर्मचारी की तबीयत खराब होने की सूचना दी। आधे घंटे तक कोई इलाज के लिए नहीं आया। इस बीच कर्मचारी को उल्टी भी होने लगी। पुरुषोत्तम ने अपने पास रखे फोन से अपने साथियों को सूचना दी। तब कहीं जाकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी मौके पर
पहुंचे और पुरुषोत्तम को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। डॉ. नवीन जैन भी सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। 

ड्यूटी के बाद होटल में रुकता है कर्मचारी
स्वास्थ्य कर्मचारी पुरुषोत्तम की ड्यूटी कोविड अस्पताल में होने के कारण ड्यूटी के बाद अन्य स्टाफ के साथ होटल में ही रुकता है। आज सुबह भी वह होटल से ही ड्यूटी करने के लिए कोविड अस्पताल पहुंचा था।

बंद पड़ी है कोविड अस्पताल में एक्स-रे रूम की एसी
पुरुषोत्तम की तबीयत खराब होने के बाद कर्मचारियों आक्रोश फैल गया। एक कर्मचारी ने बताया कि कोविड अस्पताल में एक्स-रे रूम की एसी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। ठीक कराने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा गया, लेकिन आज तक ठीक नहीं हो सकी। यदि एसी ठीक होती तो पुरुषोत्तम की तबीयत अचानक खराब नहीं होती। पुरुषोत्तम की तबीयत गर्मी के कारण खराब हुई।

सुबह जानकारी मिली थी। सीएमएस डॉ. आलोक को फोन किया गया था, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। मामले की जांच कराई जाएगी।  डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed