फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health worker pointed,selected the health worker for corona wexine

6500 हैल्थ केयर वर्कस पहले चरण के वैक्सीनेशन को हुए चिंहित

Sun, 06 Dec 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
health worker pointed,selected the health worker for corona wexine
कासगंज। कोरोना वैक्सीन के प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण के लिए 6500 हेल्थ केयर वर्कर्स को चिह्नित किया है। इन सभी का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

शासन से कोरोना की वैक्सीन आने पर प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी सेवा से जुडे़ चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ता, लैब टेक्नीशियन, महिला पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, रेलवे अस्पताल में तैनात चिकित्सक व स्टाफ, निजी क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सक, क्लीनिक आदि के चिकित्सक व स्टाफ का टीकाकरण होगा। वहीं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। विभाग ने शासन के निर्देश पर इनका डाटा संग्रहण करने का काम पूरा कर लिया है। अब इन सभी का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है ताकि पूरा डाटा सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन रखने को लखनऊ से आएंगे दो रेफ्रिजरेटर
कासगंज। कोरोना वैक्सीन के जल्द ही उपलब्ध होने के संकेत मिलने के साथ टीकाकरण के लिए तैयारियां गति पकड़ने लगी हैं। वैक्सीन को सुरक्षित रखने को शासन से जिला के लिए दो बड़े रेफ्रिजरेटर को मंजूरी मिल गई है। यह दोनों रेफ्रिजरेटर लखनऊ से विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग ने शासन से उपलब्ध होने वाली वैक्सीन को रखने के लिए जगह के चयन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। सीएमओ कार्यालय में ही इन वैक्सीन को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन देने वाले किए गए चिह्नित
कासगंज। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए वैक्सीन लगाने वालों को भी चिह्नित किया गया है। विभाग एएनएम, स्टाफ नर्स आदि के माध्यम से टीकाकरण का कार्य कराएगा। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर जिला में संचालित दो कॉलेज में शिक्षारत अंतिम वर्ष की एएनएम, जीएनएम आदि की सेवाएं लेगा। इसके लिए कॉलेज संचालकों से संपर्क किया गया है।

वर्र्जन
कोरोना के प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए हेल्थ केयर से जुडे़ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। 6500 लोगों को पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी। डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। -डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed