{"_id":"60672c828ebc3ee61e7ce653","slug":"health-worker-dies-and-22-new-cases-of-covid-reported-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: एंबुलेंस के कर्मचारी की संक्रमण से मौत, 22 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: एंबुलेंस के कर्मचारी की संक्रमण से मौत, 22 नए मरीज मिले
Sat, 03 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर मथुरा जिले में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस 108 सेवा पर कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कर्मचारी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन बलदेव के नगला संजा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले डेढ़ वर्ष से कार्यरत था। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 116 हो गई है। वहीं 24 घंटे में 22 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस 108 का कर्मचारी मूल रूप से फिरोजाबाद के नगला सावंत का रहने वाला था। उसकी 29 मार्च को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए आगरा के एक हॉस्पिटल ले गए थे। यहां उसकी हालत में सुधार न होने पर गत दिवस उसे मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिले में 22 और कोरोना पॉजिटिव निकले
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 22 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7122 हो गई है। नए केस में गोवर्धन रोड छाता में 65 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय महिला, सरस्वती कुंड मथुरा में 35 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय महिला, ज्ञानगूदड़ी वृंदावन में 33 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
शीतल छाया वृंदावन में 14 वर्षीय किशोर, राधा वैली में 30 वर्षीय महिला, राया में 55 वर्षीय पुरुष, गायत्री सेवा सदन वृंदावन में 60 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, रुक्मिणी विहार वृंदावन में 35 वर्षीय महिला, टाउनशिप में 54 वर्षीय पुरुष, गोकुल में 47 वर्षीय महिला, प्रकाश नगर महोली रोड में 51 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मसानी चौराहे में 67 वर्षीय महिला, जोशीपाड़ा महावन में 41 वर्षीय महिला और आनंदलोक कॉलोनी मथुरा में 46 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय उसकी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी कोरोना संक्रमित मिली हैं। शहर के होलीगेट क्षेत्र में 29 वर्षीय युवक और चौक बाजार में 23 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।
मसानी चौराहे में 67 वर्षीय महिला, जोशीपाड़ा महावन में 41 वर्षीय महिला और आनंदलोक कॉलोनी मथुरा में 46 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय उसकी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी कोरोना संक्रमित मिली हैं। शहर के होलीगेट क्षेत्र में 29 वर्षीय युवक और चौक बाजार में 23 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।