फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health of six tourists including foreigners deteriorated in Taj Mahal Due to scorching heat in Agra

Agra News: भीषण गर्मी व उमस से पर्यटकों का बुरा हाल, ताजमहल में विदेशी सहित छह की बिगड़ी तबीयत

Sat, 24 Jun 2023 11:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 11:31 PM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी व उमस से पर्यटकों का बुरा हाल रहा। ताजमहल में विदेशी सहित छह की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
health of six tourists including foreigners deteriorated in Taj Mahal Due to scorching heat in Agra
ताजमहल पर भीषण उमस व गर्मी से केरल की महिला पर्यटक शोभा की तबियत हुई खराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में शनिवार को भीषण गर्मी और उमस से पर्यटक बेहाल हो गए। एक विदेशी सहित छह पर्यटकों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजना पड़ा। किसी को सेंट्रल टैंक के पास उमस से चक्कर आ गया तो किसी की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। एएसआई कर्मियों ने प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

विज्ञापन


विश्व धरोहर को देखने के लिए शनिवार को 25 हजार से अधिक पर्यटक आए। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उमस रही। स्मारक के अंदर लगे पेड़ों के पत्ते तक नहीं हिले। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग व बच्चों को झेलनी पड़ी। केरल से आई पति के साथ आई शोभा की सेंट्रल टैंक के पास बेहोश हो गई। व्हीलचेयर से एएसआई कर्मी उसे बाहर लाए। एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। हापुड़ से आई दयावती (50) को नौबत खाना के पास चक्कर आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पति बना हैवान: दोस्त से कराया घिनौना काम, फिर बेहोश होने तक पीटा; महिला की पीड़ा सुन पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र से आई रंजिता गजानन की हालत शाही मस्जिद के पास खराब हो गई। स्मारक घूमते समय उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ीं। साथ आए पर्यटक व बच्चे भी घबरा गए। रायल गेट के पास सुबह 10 बजे एक विदेशी महिला पर्यटक को चक्कर आ गया। उमस के कारण दिनभर पर्यटक स्मारक में बेचैन रहे। गला सूखता रहा। शाम करीब 4 बजे मौसम पलटा, हवा चली तब पर्यटकों को राहत मिली। ताजमहल के संरक्षण सहायक गुलाब चंद ने बताया कि उमस और गर्मी के कारण कुछ पर्यटकों की तबीयत खराब हो गई थी, उन्हें उपचार दे दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा

पर्याप्त पानी तक की व्यवस्था नहीं

जिस स्मारक में रोज औसतन 20 से 25 हजार पर्यटक आते हैं उनके लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था तक नहीं। शाही मस्जिद के पास एक आरओ प्लांट हैं। चार नल लगे हैं। जहां एक-एक बोतल पानी भरने के लिए पर्यटकों का हुजूम लगा रहता है। पर्यटकों को छांव के लिए तरसना पड़ रहा है। स्मारक के अंदर पर्याप्त बेंच भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed