{"_id":"5db3275e8ebc3e93dd490a22","slug":"health-news-7-dengue-patient-hospitlized-mainpuri-news-agr412384845","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहीं संचारी बीमारियां, डेंगू से पीड़ित सात और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहीं संचारी बीमारियां, डेंगू से पीड़ित सात और मरीज मिले
विज्ञापन
5एमएनपी-08-जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित बबली
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सात और मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उच्च रक्तचाप से पीड़ित जिला अस्पताल पहुंचे एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। मोहल्ला संसारपुर निवासी भीकमलाल की 18 वर्षीय पुत्री शोभा, हंसनगर निवासी दिनेश चंद्र के 20 वर्षीय पुत्र विनय प्रताप, करहल रोड निवासी मुकेश चंद्र की 33 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी, जसरऊ निवासी हरिश्चंद्र के 19 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार, नगला पाल निवासी दीपू की 22 वर्षीय पत्नी बबली, नगला धर्मपाल निवासी धर्मेेंद्र के पुत्र नितिन, अजीतगंज निवासी सुबोध कुमार की पत्नी रागिनी को जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। सभी का उपचार किया जा रहा है।
घिरोर क्षेत्र के गांव गोधना निवासी मुरारीलाल के 50 वर्षीय पुत्र घुंडीलाल को परिजनों ने उक्त रक्तचाप होने पर गुरुवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
----
वर्जन डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है। एक व्यक्ति की उच्च रक्तचाप के चलते मौत हुई है।
- डॉ. आरके सागर, सीएमएस।