फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

अस्थमा के मरीजों की बढ़ रही दिक्कतें, जिला अस्पताल में तीन की मौत

Fri, 01 Jan 2021 10:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में अस्थमा के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों की अस्थमा से मौत हो गई। 11 मरीजों को भर्ती कराया गया। साथ ही पांच अन्य मरजों को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पताल में 355 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। अस्थमा से पीड़ित 11 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें से पांच को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मोटा निवासी 40 वर्षीय रामरतन को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजनों ने 26 दिसंबर को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जरामई निवासी मुंशीलाल की 80 वर्षीय पत्नी अनारकली को भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र की 48 वर्षीय पत्नी कांती देवी को भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन एक निजी डॉक्टर के यहां उसका उपचार करा रहे थे। हालत बिगडने पर शुक्रवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉ. राजकुमार ने बताया कि दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। दोनों को सांस लेने में दिक्कत थी। एक मरीज मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed