{"_id":"5ebec6a18ebc3e906a2197aa","slug":"health-mainpuri-news-agr441915144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
15एमएनपी-14-दीवानी में स्क्रीनिंग करता एक कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। होम क्वारंटीन चल रहे जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम की
शुक्रवार की सुबह हालत बिगड़ गई। वे इमरजेंसी पहुंचे, यहां से ईएमओ ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मामले की जानकारी सीएमएस को हुई तो वे इमरजेंसी पहुंच गए और हायर सेंटर के डॉक्टरों की राय के बाद उन्हें उनके आवास पर ही रोक लिया गया।
शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक की तीन मई की रात सैफई में मौत हो गई थी। पांच मई को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। तीन मई को युवक जिला अस्पताल में भी उपचार के लिए पहुंचा था। इस दौरान युवक को जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने युवक को उपचार दिया था। युवक की कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद पांच मई को जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम सहित अन्य 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए थे। पांच मई से ही डॉक्टर जेजे राम होम क्वारंटीन चल रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से डॉ. जेजे राम को बुखार आ रहा है।
शुक्रवार की सुबह अचानक उन्हें हार्ट में दिक्कत हुई तो वे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गए।
यहां डॉ. अंकुर ड्यूटी पर थे। डॉ. जेजे राम ने बताया कि उनकी हालत बिगड़ रही है
उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाए। डॉ.जेजे राम को डॉ. अंकुर ने हायर सेंटर के लिए
रेफर कर दिया। डॉ. जेजे राम होम क्वारंटीन थे, इसलिए मामले की जानकारी सीएमएस को दी गई। सीएमएस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और स्वयं इमरजेंसी पहुंच गए। यहां डॉ. जेजे राम का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। राहत मिलने पर उन्हें होम क्वारंटीन करते हुए घर पर ही उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा के हृदयरोग विशेषज्ञ से ली राय
डॉ. जेजे राम की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से उनकी ईसीजी कराकर आगरा में तैनात
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल से उपचार के लिए राय ली। डॉ. दीपक अग्रवाल की सलाह के बाद डॉ. जेजे राम को यहीं रोका गया और उन्हें यहीं उपचार दिया गया। देर शाम को उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार था।
कोरोना की दो जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं निगेटिव
डॉ. जेजे राम की दो बार कोरोना जांच कराई गई। प्रथम बार भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट सात मई को प्राप्त हुई, जबकि द्वितीय बार भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट 13 मई को निगेटिव प्राप्त हुई।
वर्जन
डॉ. जेजे राम को हार्ट में कुछ दिक्कत हुई थी। इसके बाद आगरा के हृदय रोग विशेषज्ञ से राय ली गई। उनकी हालत में सुधार है। चिंता की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल उनके घर पर ही होम क्वारंटीन के साथ उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस

15एमएनपी-15-दीवानी में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस- फोटो : MAINPURI