फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

आज से शुरू हो रहा विशेष जांच अभियान

Tue, 21 Jul 2020 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
health
कासगंज। कोरोना के सामुदायिक फैलाव की स्थिति का आंकलन करने के लिए बुधवार से विशेष जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन सभी निकायों के कर्मियों की जांच होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

शासन से 25 लाख से कम जनसंख्या वाले जनपदों में प्रतिदिन 500 रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी विभाग के कर्मियों, अधिकारियों एवं व्यापारियों के टेस्ट कराने के लिए शेडयूल बनाया है। जांच के लिए विभाग ने 4500 किट मंगाई हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अलावा छह स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं निर्धारित की गईं हैं। इसके अलावा तीन टीमों का गठन भी किया गया है। शेड्यूल के पहले दिन जिले के सभी 10 निकायों के अधिकारियों एवं कर्मियों की जांच की जाएगी। सैपलिंग की यह कार्रवाई सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधीक्षक की देखरेख में होगी। सैंपलिंग का कार्य सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस निकाय के कर्मियों की कहां होगी जांच
कासगंज-जिला अस्पताल
सोरों- स्वास्थ्य केद्र सोरों
सहावर-स्वास्थ्य केंद्र सहावर
गंजडुंडवारा-स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा
पटियाली-स्वास्थ्य केंद्र पटियाली
अमापुर-स्वास्थ्य केंद्र अमापुर
सिढ़पुरा-स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुुरा
इन निकायों में जाएंगी टीमें
भरगेन, बिलराम, मोहनपुर में टीम भेजकर कराई जाएगी जांच
- शासन से मिले दिशा-निर्देश के आधार पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। किट से जांच के बाद एक घंटे में रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। जिन निकायों मेें स्वास्थ्य केंद्र हैं, कर्मी वहीं पहुंचकर जांच कराएंगे। जहां व्यवस्था नहीं हैं, वहां टीमों को भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर विभाग एंबुलेंस भी उपलब्ध कराएगा। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed