फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

22 से 31 जुलाई तक चलेगा कोरोना का विशेष जांच अभियान

Sun, 19 Jul 2020 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
health
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी हो रहा है। ऐसी स्थिति में जांच का दायरा बढ़ाने के लिए डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने चरणबद्ध जांच की तैयारी शुरू की है। इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। 22 जुलाई से 31 जुलाई तक कोरोना जांच का यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 25 लाख से कम जनसंख्या वाले जनपदों में 500 रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस रणनीति में जुटा है। 22 जुलाई को यह विशेष अभियान शुरू होगा। इसी दिन नगरपालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों, 23 जुलाई को विकास भवन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच होगी।
विज्ञापन

24 जुलाई को जिला जेल के अधिकारी, कर्मचारियों व कैदियों की जांच होगी। 25 जुलाई को रोडवेज अधिकारियों व कर्मियों, 26 जुलाई को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों-कर्मचारियों, 27 जुलाई को कृषि एवं सिंचाई के विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच होगी। 28 जुलाई को प्राइमरी, बेसिक एवं उच्च शिक्षा के अधिकारी, कर्मचारियों, 29 जुलाई को रेलवे विभाग, राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई को पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की जांच होगी। 31 जुलाई को कारोबारियों की जांच होगी। जिसमें खासकर दवा, कपड़ा, परचून, मिष्ठान विक्रेताओं के अलावा वेंडर्स के सैंपल लिए जाएंगे। सैपलिंग की यह कार्रवाई सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधीक्षक की देखरेख में होगी। सैंपलिंग का कार्य सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा।

- कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए विशेष जांच अभियान 22 जुलाई से शुरू होगा। सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा कारोबारियों की जांच की जाएगी। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed