{"_id":"5d164ea28ebc3e3cf543a716","slug":"health-huj-kasganj-news-agr3936146112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में बताए हज करने के अरकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में बताए हज करने के अरकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आगामी माह से शुरू होने वाली हज यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले से 119 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। हज यात्रियों के लिए शुक्रवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें 75 यात्रियों का टीकाकरण किया गया।
खान नर्सिंग होम पर शिविर का आयोजन किया। हज ट्रेनर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य डा. लायक अली खान ने बताया कि जिले से 119 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रियों की पहली फ्लाइट 30 जुलाई को रवाना होगी। शिविर में 75 यात्रियों को मेनिनजाइटिस और इंफ्लिुंजा का टीका लगाने के साथ ही पोलियो की खुराक पिलाई गई। अजमल खां फांउडेेशन ने हज यात्रियों को अहराम का वितरण किया। सभी यात्रियों का चिकित्सीय परीक्षण भी किया गया। चौधरी नूरुल हसन, असरार सैफी, माजिद कुरैशी, अब्दुल नदीम, बजाहत अली खान, मौलाना इकराम अहमद आदि मौजूद रहे।
आज लगेगा शिविर
गंजडुंडवारा। हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए शनिवार को सुबह 8 बजे से मदरसा दारुल उलूम पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हज ट्रेनर कारी राशिद हुसैन ने दी। उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों का टीकाकरण नहीं हुआ है वे अपना टीकाकरण करा लें। अपने साथ हज यात्रा प्रमाणपत्र, पासपोर्ट की फोटो कापी लेकर आएं।