फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department teams will also be deployed at police stations and outposts.

Agra News: थाने-चौकी पर भी तैनात होंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Sun, 21 Jul 2024 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Health department teams will also be deployed at police stations and outposts.
कासगंज। सावन माह के भोले नाथ पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने कासगंज, सोरों व गंजडुंडवारा क्षेत्र के थाने चौकी पर टीमें तैनात की हैं। इसके अलावा लहरा व कादरगंज घाट पर स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है। घाटों पर एंबुलेंस व मोबाइल स्वास्थ्य टीम भी लगाई गई है।सावन माह का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ रहा है। जिससे रविवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। आने वाले कांवड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। सोरों के लहरा एवं गंजडुंडवारा के कादरगंज घाट पर काफी संख्या में कांवड़िया जल भरने के लिए आते हैं, इसलिए इन दाेनों घाटों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती की गई है। बारिश के इस मौसम में सर्पदंश के मामलों को देखते हुए एंटी स्नेक वैनम इंजेक्शन सहित अन्य आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कासगंज क्षेत्र में मोहनपुरा, नदरई, नदरई गेट, सोरों गेट पुलिस चौकियां, कोतवाली, सोरों क्षेत्र में सोरों कोतवाली, गोरहा चौकी, नगरिया चौकी, गंजडुंडवारा कोतवाली, कादरगंज चौकी सहित मार्ग की अन्य चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेनाकांवड़ मेला को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिससे कांवड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed