फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department team reached village Ramnagar on the death of children

बच्चों की मौत की सूचना पर रामनगर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Health department team reached village Ramnagar on the death of children
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में डायरिया से दो बच्चों की मौत की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव पहुंचीं। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचीं टीमों ने परिजन से बच्चों की मौत के बारे में जानकारी ली। परिजन और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर जिला मुख्यालय से डॉ. अंकित कुमार, स्वास्थ्यकर्मी अरविंद कुमार और उदयप्रताप के साथ गांव रामनगर पहुंचे। वहीं सीएचसी भोगांव से एक टीम गांव रामनगर पहुंची। गांव में जितेंद्र कुमार और सुल्तान सिंह के आवास पर पहुंचकर बच्चों की मौत के संबंध में जानकारी जुटाई। डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि चार माह का बच्चा वंश राजस्थान से यहां अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसे उल्टियां हुई थीं। वहीं आयरा नामक बच्ची को उल्टी दस्त के साथ ही लैट्रिन की रास्ते में अन्य समस्या भी थी, उसका दिल्ली से परिजन उपचार करा रहे थे। रविवार को परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे हालत बिगड़ने पर जिला अस्पतल लेकर पहुंचे थे। गांव पहुंची दोनों टीमों ने मृतक बच्चों के परिजन की जांच की सभी स्वस्थ निकले। वहीं आस-पास के लोगों की भी जांच की। डॉ. अकित कुमार ने गांव के लोगों को सलाह दी कि घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें। कूलर और फ्रिज का पानी समय-समय पर बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed