फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health department mock drill at new PICU wards in Agra

आगरा: 15 मिनट में मिलेगा कोरोना मरीज को इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने मॉकड्रिल कर परखीं तैयारियां

Sat, 18 Dec 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल किया गया।

विज्ञापन
health department mock drill at new PICU wards in Agra
जिला अस्पताल में मॉकड्रिल करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को अपनी तैयारियों को परखा। जिला अस्पताल के साथ बरौली अहीर और बाह सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना और पीकू वार्ड में मॉकड्रिल किया। यहां डमी कोरोना मरीज के पहुंचने के 15 मिनट (निर्धारित मानक) के अंदर ही इलाज दे दिया गया।  

विज्ञापन

 जिला अस्पताल में डमी मरीज के पहुंचते ही पीपीई पहने स्वास्थ्य कर्मियों ने स्ट्रेचर पर लिटाकर वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने मरीजों के ऑक्सीजन का स्तर देखा और इसके बाद प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही कोविड-19 कमांड सेंटर पर कॉल करके अस्पताल के आवंटन की प्रक्रिया को भी देखा गया। सीएचसी बरौली अहीर में ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। 
विज्ञापन

सीएचसी पर हुआ मॉकड्रिल
आगरा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मॉकड्रिल किया गया। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली और सैंया पर मॉक ड्रिल की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू का कोई नया मरीज नहीं मिला
जिले में शुक्रवार को डेंगू का कोई नया मरीज नहीं मिला। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक किसी नए मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 1162 हो गई है। डेंगू से सात लोगों की मौत हुई है। 

34,273 लोगों को कोरोना टीका लगाया
जिले में शुक्रवार को 34,273 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 16,975 लोगों को पहला डोज और 17,298 को दूसरा डोज लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed