फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health department issued notice to eight hospitals in Agra

Agra: जिले में बंद कराए जाएंगे आठ अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नोटिस

Wed, 02 Nov 2022 03:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 03:20 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के दौरान अस्पताल संचालक पंजीकरण नहीं दिखा पाए। एक हफ्ते में इनको पंजीकरण दिखाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
health department issued notice to eight hospitals in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगरा जिले के आठ अस्पतालों को बंद कराया जाएगा। सर्वे के दौरान अस्पतालों का पंजीकरण नहीं पाया गया। संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। एक हफ्ते के अंदर अस्पताल का पंजीकरण दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 21 अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने का मौका दिया गया है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ओम हॉस्पिटल, पिनाहट, श्री धर्मरूप हॉस्पिटल सेवला, शिवशक्ति हॉस्पिटल सेमरी देवरी रोड, कृष्णा क्लीनिक भरतपुर रोड फतेहपुर सीकरी, जीके विश्वास बंगाली क्लीनिक, पवन कुमार, स्टेट बैंक के पास जगनेर, ओम हॉस्पिटल जरार बाह और ईश्वरीय देवी मेमोरियल हॉस्पिटल फतेहाबाद को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन

अस्पताल का पंजीकरण नहीं दिखा पाए संचालक 

सर्वे के दौरान अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग को पंजीकरण नहीं दिखा पाए। एक हफ्ते में इनको पंजीकरण दिखाने के लिए कहा गया है। पंजीकरण न दिखाने पर टीम भेजकर अस्पतालों में सील लगवा दी जाएगी। मंगलवार को 21 उन अस्पतालों को भी नोटिस जारी किया गया, जिनमें सर्वे टीम को अग्निशमन के इंतजाम ठीक नहीं मिले थे, बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण ठीक से नहीं किया जा रहा था और बेसमेंट में मरीजों का उपचार किया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते में कमियों को दूर करके फोटो साक्ष्य देना होगा। शपथपत्र भी लिया जाएगा। नोटिस का जवाब न देने वाले और कमियों को दूर न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि और भी अस्पतालों को नोटिस जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed