{"_id":"694b6e639e598141cb006596","slug":"health-camp-reveals-poor-eyesight-in-104-roadways-drivers-and-conductors-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोडवेज के 104 चालक-परिचालकों की नजर कमजोर, रैंडम आई टेस्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोडवेज के 104 चालक-परिचालकों की नजर कमजोर, रैंडम आई टेस्ट में हुआ खुलासा
Wed, 24 Dec 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:08 AM IST
सार
आगरा में रोडवेज के चालक और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में एआई एक्सरे मशीन से 116 का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फाउंड्री नगर और ताज डिपो डिपो में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 104 चालक परिचालकों की नजर जांच में कमजोर मिली है। इन सभी को चिकित्सक ने इलाज और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
मंगलवार को राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वाधान में दोनों डिपो पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुकेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में हैंड एक्स-रे मशीन से 116 लोगों का एक्सरे किया गया, जबकि 6 लोगों के बलगम के नमूने लिए गए।
रोडवेज के 104 चालक व परिचालकों की नजर कमजोर मिली है। इसके अलावा 78 लोगों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। कुल 213 लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया और सभी को एड्स से बचाव के बारे में परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने सुरक्षित जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर जांच कराने की अपील की। इस दाैरान टीम में डॉ. आशीष मित्तल, राजकुमार, रविंद्र, सुनील कुमार गौतम, जेपी शर्मा, रेनूबाला, लव कुश, सखी वर्मा, पुष्पा कुमारी आदि माैजूद रहे।