{"_id":"5d2dd4348ebc3e6cce127fed","slug":"health-agra-news-agr396331873","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार और पेट दर्द से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार और पेट दर्द से युवती की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक और महिला ने पेट दर्द और बुखार से पीड़ित होने पर दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल से चार मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
जिले में डायरिया, पेटदर्द और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 12 बजे तक ओपीडी होने के बाद भी 400 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
जबकि 23 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी कमरुद्दीन की 40 वर्षीय पत्नी मंतोषा को परिजनों ने अंतिम सांसों में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंतोषा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मंतोषा को पेटदर्द के साथ बुखार की दिक्कत थी। वहीं डॉक्टरों का कहना था कि मंतोषा को अंतिम सांसों में भर्ती कराया गया। उसको क्या बीमारी थी इसकी जांच नहीं हो पाई। परिजनों ने उसके पेट में दर्द और बुखार बताया है।