फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

महिला की मौत पर जिला अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 10 Jul 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
health
महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे तीमारदारों को समझाते सीओ सिटी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुधवार रात महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ मारपीट की गई। गुस्साए मेडिकल स्टॉफ ने दो घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं बंद रखीं। कार्रवाई के आश्वासन पर रात दस बजे डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी अशोक कुमार अपनी 21 वर्षीय पत्नी ज्योति को बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे पेट दर्द होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉक्टर राजेश यादव ने स्टॉफ के साथ महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसी बीच करीब आठ बजे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि परिजनों ने डॉक्टर के अलावा फार्मासिस्ट गौरव गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वहीं परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टॉफ पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि डॉक्टर की जगह वार्ड ब्वॉय और फार्मासिस्ट ने पत्नी का उपचार किया। गलत इंजेक्शन लगाए जाने से पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथापाई से गुस्साए डॉक्टर और अन्य स्टॉफ ने इमरजेंसी सेवाओं को बंद कर दिया। जानकारी होने पर सीएमएस डॉक्टर आरके सागर, सीओ सिटी अभय नरायन राय, कोतवाल ओमहरि वाजपेयी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। कार्रवाई के आश्वासन पर दो घंटे बाद रात करीब दस बजे इमरजेंसी स्टॉफ काम पर लौटा।

महिला ने खाया है विषाक्त पदार्थ
ईएमओ डॉक्टर राजेश यादव ने बताया कि परिजन महिला के पेट में दर्द होने की बात कह रहे थे। जबकि महिला को देखकर लग रहा था कि उसने विषाक्त पदार्थ खाया है। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई, महिला को गंभीर हालत में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed