{"_id":"5b33473d4f1c1b5d748b7111","slug":"head-of-cattle-recovered-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मिला गाय का कटा हुआ सिर, हिंदूवादी संगठन ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मिला गाय का कटा हुआ सिर, हिंदूवादी संगठन ने काटा हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लाेग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ताजगंज इलाके से गुजरे एक नाले में गाय का कटा सिर मिलने से हंगामा खड़ा हो गया। हिंदूवादी संगठन के लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा काटा।
हिंदूवादी संगठन मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। तहरीर थाने में दी गई है। वहीं आगरा के ही मारूती स्टेट इलाके में एक मैरिज होम में गो मांस मिलने पर तीन पर केस दर्ज किया गया है।
ताजगंज इलाके में नाला शहर के कई क्षेत्रों से होकर आता है। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने शमसाशन घाट चौराहे पर नाले में गाय का सिर देखा तो लगा कि गाय नाले में फंस गई है।

गाय का सिर
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग नाले में उतरे और गाय को निकालना तो सिर्फ उसका सिर मिला। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर बजरंग दल के सदस्य वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी होते ही ताजगंज पुलिस भी वहां आ गई और लोगों को समझाया।
पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए तुरंत गाय का सिर अपने कब्जे में ले लिया और वहां से लेकर चली गई। एहतियातन वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
दूसरी ओर मारूरती स्टेट मैरिज होम में गाय का मांस मिलने से हंगामा हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।