फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Head constable posted in Kasganj dies due to heat

Agra News: कासगंज में तैनात हेड कांस्टेबल की गर्मी से मौत

Sun, 02 Jun 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Head constable posted in Kasganj dies due to heat
कासगंज। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने गए हेड कांस्टेबल की मिर्जापुर में भीषण गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने की जानकारी होने पर उन्हें उपचार के लिए मिर्जापुर से प्रयागराज रेफर किया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार फिरोजाबाद स्थित उनके गांव में होगा। फिरोजाबाद के थाना एका अंतर्गत गांव देऊआ निवासी शिवराज सिंह (46) वर्ष 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह वर्ष 2022 में पीएसी अलीगढ़ से कासगंज पुलिस लाइन में स्थानांतरित होकर आए थे। वह 7 मई को कासगंज का चुनाव संपन्न कराने के बाद 8 मई को अगले चरणों में अन्य जनपदों में होने वाले चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी के लिए कन्नौज रवाना हो गए थे। वहां से उन्होंने झांसी, प्रयागराज चुनाव में भी अपनी ड्यूटी दी। इसके बाद वह सातवें चरण के चुनाव के लिए मिर्जापुर पहुंचे थे। 31 मई को ही उनकी भीषण गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ी तो उन्हें मिर्जापुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिसकर्मी के शव को अंतिम संस्कार के लिए फिरोजाबाद भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed