Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   He climbed the pole trusting in the shutdown, but due to negligence, the current took away his life.

Agra News: शटडाउन के भरोसे चढ़ा था खंभे पर, लापरवाही के करंट ने छीन ली जिंदगी

Fri, 13 Nov 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
He climbed the pole trusting in the shutdown, but due to negligence, the current took away his life.
लाइनमैन की मौत पर भड़के परिजन, शव रखकर दो घंटे लगाया जाम
पिनाहट। उमरैठा फीडर की जिस लाइन को सुरक्षित समझकर लाइनमैन राकेश शर्मा फॉल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़े थे, उसी में दौड़े करंट ने उनकी जिंदगी छीन ली। परिजन का आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे बुधवार शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ। मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। नंदगवां तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और हादसे के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया।संविदाकर्मियों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

मृतक के पिता राम प्रकाश और परिवार के लोगों का आरोप है कि राकेश बुधवार शाम शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने संविदाकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हादसे से संबंधित रिकॉर्ड और रजिस्टर गायब किए जाने की आशंका है। वहीं, विद्युत विभाग की ओर से राकेश को अपना कर्मचारी मानने से इन्कार किए जाने पर भी ग्रामीणों में नाराजगी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों के समझाने पर माने

परिजन और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद नंदगवां तिराहे पर राकेश का शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम बाह विनोद चौधरी, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी और एसीपी पिनाहट अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजन को समझाया और कार्रवाई के साथ आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख की मदद का आश्वासन
एसडीओ रवि प्रताप सिंह ने विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से जुटाई गई एक लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता परिवार को दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने और हादसे की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। परिजन शव लेकर उमरैठा गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
हादसे के पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विद्युत विभाग से भी नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
- विनोद चौधरी, एसडीएम बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed