फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   haydrabad rape

बेटियों के हत्यारों को मिलनी चाहिए ऐसी ही सजा

Fri, 06 Dec 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
haydrabad rape
आलीपुरखेड़ा में राशन की दुकान पर लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ दरिंदगी करने वालों को क्राइम सीन से भागते समय पुलिस ने गोलियों से भून दिया। हैदराबाद पुलिस की इस कार्यशैली की जिले भर में प्रशंसा की गई। जगह-जगह मिठाईयां बांटी गईं। लोग बोले बेटियों के हत्यारों को इसी प्रकार की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास में अमायरा स्मृति कृषक विद्यालय शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने हैदराबाद की पशु चिकित्सक के हत्यारोपियों की मौत पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वितरित की। अध्यक्ष आराधना गुप्ता ने कहा कि यूपी पुलिस को भी इस प्रकार के मामलों में इसी प्रकार के निर्णय लेने चाहिए। सभासद मधु यादव ने कहा कि बेटियों की रक्षा के लिए इस प्रकार के कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। यहां संगीता, मनुदुबे, दीक्षा सिंह, रेनू राठौर, श्वेता चौहान, प्रीती राजपूत, नीलम, सीमा शुक्ला, सविता, ममता चौहान, प्रमीला, राजकुमारी, रेनू, गीता, सोनी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसमरा में युवाओं ने बांटी मिठाई
मैनपुरी। पुश चिकित्सक के अरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत पर कुसमरा में युवाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। गगन यादव, अनूप सिंह, सोनू यादव, राहुल, आमिर अली, तनु यादव, पवन कुमार, शेखर सिंह, अरुण कुमार, दीपक सिंह आदि रहे। इसके अतिरिक्त, किशनी, बेवर, भोगांव, कुरावली, घिरोर, करहल, ज्योंती आदि कस्बों में भी डॉक्टर के हत्यारोपियों की हत्या पर मिठाई बांटी गई।

हैदराबाद पुलिस के साथ साथ सरकार को भी बधाई कि इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने बालों को सबक सिखाया। इस अभियान को आगे भी जारी रखना चाहिए।
आराधना गुप्ता, समाजसेविका
महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों को जब इस प्रकार की सजा मिलेगी तो निश्चित ही अपराध में गिरावट आएगी। हैदराबाद पुलिस ने महिलाओं की आवाज को समझा है।
सुमन पालीवाल, समाजसेवी।
दुष्ट के साथ दुष्टता का ही व्यवहार करना चाहिए। हैदराबाद पुलिस ने आरोपियों के साथ जो व्यवहार किया है वह गंदी मानसिकता वालों के लिए सबक है।
रूपाली रस्तोगी, शिक्षिका
दरिंदों को जब ऐसी सजा मिलेगी तभी समाज की बेटियां सिर उठाकर आगे बढ़ सकेंगी। इस प्रकार की कार्रवाई यूपी पुलिस को भी करनी चाहिए।
ऊषा त्रिपाठी, कवयित्री
हैदराबाद पुलिस से देश भर के पुलिस प्रशासन को शिक्षा लेनी चाहिए। जिससे बलात्कारियों व महिलाओं के प्रति कुदृष्टि रखने बालों के हौसले पस्त हों।
आलोक मिश्रा, व्यापारी
हैदराबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। ये कार्य निर्भया कांड के समय ही दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया होता तो संभवत: इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नही होती।
सचिन गुप्ता, दुकानदार
महिलाओं के प्रति गंदी सोच रखने वालों के प्रति हैदराबाद पुलिस द्वारा जो कार्रवाई की गई है वो काबिले तारीफ है इसकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।
हरिओम बाबा, समाजसेवी
जो लोग बेटियों के साथ घिनौनी हरकत करते हैं उनका अंजाम यही होना चाहिए। हैदराबाद पुलिस ने बेहतर कदम उठाया है।
प्रवीन भंसाली, व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed