फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   havoc of the rain linter of the house fell in Kasganj woman died due to drowning

बारिश का कहर: कासगंज में गिरा घर का लिंटर, मची अफरा-तफरी; नीचे दबने से महिला की मौत

Tue, 02 May 2023 07:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 07:06 PM IST
सार

बारिश के कारण घर का लिंटर गिर गया। हादसे के समय घर में सिर्फ वृद्ध महिला ही मौजूद थी। परिवार के अन्य सदस्य पूर्णागिरी गए हुए थे।
 

विज्ञापन
havoc of the rain linter of the house fell in Kasganj woman died due to drowning
बारिश में गिरा घर का लिंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव रफायतपुर में मंगलवार को तड़के बारिश के कारण एक पुराने मकान का लिंटर गिर गया। लिंटर के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जब लिंटर गिरने की आवाज सुनाई दी तो सभी लोग एकत्रित हो गए। शोर-शराबा मचा तो अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


वृद्धा सूरजवती (67) की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। वृद्धा का पुत्र भी घर पर नहीं थी। वह बच्चों और बहनों के साथ पूर्णागिरी माता के दर्शन करने गया था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में मदद की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वृद्धा के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया है। वहीं तहसील से भी टीमें मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ अजीत चौहान और तहसीलदार अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि वृद्धा के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: भाजपा विधायक के 14 साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आवास पर जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मिनट पहले ही पुत्रवधू कमरे से आई थी बाहर

वृद्धा सूरजवती के साथ ही उनकी पुत्रवधू शीलादेवी भी कमरे में सो रही थी, लेकिन घटना से दस मिनट पूर्व ही वह कमरे से किसी कार्य के लिए बाहर निकल आई थी। तभी यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर चर्चा थी कि जाको राखे सांईयां मार सके न कोय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed