फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   havoc of speed: bikes collided head-on were blown to pieces both riders died

60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार: आमने-सामने से टकराईं बाइक...उड़ गए परखच्चे, दो युवकों की मौत

Thu, 28 Nov 2024 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 11:41 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट में अरनोटा मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। आमने-सामने से दो बाइक में इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
havoc of speed: bikes collided head-on were blown to pieces both riders died
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अरनोटा मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास बुधवार दोपहर भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पता चलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइकों की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
विज्ञापन


हादसा बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। बाह के किंदरपुरा निवासी अशोक किसान हैं। उनका बेटा दुर्गेश (25) बाइक लेकर घर से निकला था। परिजन के मुताबिक, वह किसी काम से घर निकला था। बसई अरेला के गांव बीधापुरा निवासी रामदास का बेटा दिनेश (28) बाइक से बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


अरनोटा स्थित नहर की पुलिया के पास दोनों बाइकें टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों तेज गति में बाइक चला रहे थे। रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। दोनों हेलमेट भी नहीं पहने थे। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को फतेहाबाद स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सक ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुर्गेश को एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया। रास्ते में उनकी भी माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह पहले हुई थी शादी
परिजन ने बताया दुर्गेश की आठ महीने पहले शादी हुई थी। दुर्गेश की मौत से पत्नी और परिजन का बुरा हाल है। वहीं दिनेश भी शादीशुदा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed