फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hathras kand

पुलिस को चकमा देकर हाथरस पीड़िता के घर पहुंचे सपाई

Sun, 04 Oct 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
hathras kand
टूंडला में पुलिस को चकमा देकर हाथरस पहुंचे सपाई - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। पुलिस को चकमा देकर कस्बे से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथरस के लिए निकल गए।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के एक प्रतिनिधि मंडल को हाथरस घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जाने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में सपा नेता और कार्यकर्ता हाथरस के लिए निकल गए। इसकी सूचना पर टूंडला से सपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए दूसरे रास्ते से निकल कर हाथरस पहुंच गए। हाथरस जाने वाले सपा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रवीर यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने बताया कि पुलिस ने जगह-जगह विपक्षी दलों के नेताओं को रोकने के लिए व्यवस्था कर रखी थी। बावजूद इसके हम लोग पीड़ित के गांव तक पहुंच गए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवार से बात की। हाथरस जाने वाले नेताओं में अशोक यादव, अलकेश सविता, अजब सिंह यादव, अभिषेक यादव, राहुल यादव, अविनाश दिवाकर, सनी यादव आदि प्रमुख रूप से रहे।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed