{"_id":"5f7a04c48ebc3e9bca1af3f5","slug":"hathras-kand-mainpuri-news-agr4622237101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्दी वूमेन सोसाइटी ने निकाला मोमबत्ती जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्दी वूमेन सोसाइटी ने निकाला मोमबत्ती जुलूस
विज्ञापन
हाथरस मामले को लेकर नगर पालिका के शहीद पार्क में श्रद्धांजलि देतीं महिलाएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वतंत्र भारत मिशन हेल्दी वूमेन सोसाइटी के पदाधिकारियों ने हाथरस मामले को लेकर रविवार देर शाम शहर में मोमबत्ती जुलूस निकाला। शहीद पार्क पहुंचकर महिलाओं ने हाथरस के बेटी को श्रद्धांजलि देते हुए बेटी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है।
स्वतंत्र भारत मिशन हेल्दी वूमेन सोसाइटी के पदाधिकारियों ने रविवार शाम शहर के देवी रोड स्थित मदार दरबाजे से हाथरस की बेटी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग के साथ मोमबत्ती जुलूस शुरू किया। नगर पालिका के शहीद पार्क पर पहुंचकर सोसाइटी की महिलाओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रुचि देवी ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ अनाचार करने वालों को सरकार बचाना चाहती है। बेटी के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं तो उन्हें धमकाया जाता है।
मीडिया की महिला रिपोर्टरों के साथ बदसलूकी की जाती है। इससे सरकार के मंसूबे साफ नहीं दिख रहे हैं। राष्ट्रपति को स्वयं हाथरस पहुंचकर पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। इस दौरान ममता देवी, कीर्ति यादव, मीना यादव, प्रियंका यादव, रेनू, शिवानी, पुष्पा यादव, आकांक्षा यादव, सुनीता यादव, मौसमी देवी, रोशनी देवी, आरती देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।