फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hathras kand

हाथरस कांड में होगी कड़ी कार्रवाई: महेश गुप्ता

Fri, 02 Oct 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
hathras kand
नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नगर विकास मंत्री महेश चंद्? - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता शुक्रवार को कहा हाथरस कांड की कड़ी निंदी की। साथ ही कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते मीडिया को गांव के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने नगर के एक मैरिज होम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से कहा हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुई घटना में सरकार किसी दोषी को नहीं छोड़ेगी। विपक्ष जानबूझकर इसमें राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को राजस्थान की घटनाएं नहीं दिख रही हैं। प्रदेश सरकार अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को तत्काल 25 लाख रुपये और आवास की मदद की गई है। भाजपा सरकार ने माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। चेयरमैन अनिल मिश्रा, ईओ अभय रंजन, सभासद आदेश गुप्ता ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने व्यापारी नेता सुधीर गुप्ता की पत्नी के निधन पर शोक जताया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, रविंद्र भदौरिया, रामनरेश गुप्ता, राजा दुबे, देवेंद्र श्रीवास्तव, कृष्णा चौहान, अखिलेश यादव, रामऔतार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
मैनपुरी। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता शुक्रवार को नगर पालिका परिसर पहुंचे। शहीद पार्क में पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से पंचायत और एमएलसी चुनाव की तैयारियों के लिए जुटने को कहा। इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, अमित गुप्ता, धीरू राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed