{"_id":"5f7bea4ab67fe4062f5dc082","slug":"hathras-case-sanjay-singh-targets-bjp-after-black-ink-incident-in-hathras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में हुई घटना के बाद संजय सिंह बोले- काली स्याही से नहीं छुपेगी भाजपा की काली करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में हुई घटना के बाद संजय सिंह बोले- काली स्याही से नहीं छुपेगी भाजपा की काली करतूत
Tue, 06 Oct 2020 09:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में काली फेंके जाने की घटना लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। सोमवार को हाथरस से आगरा पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि बिटिया के परिजनों से मिलने गए तो वहां पर काली स्याही फेंकी, लेकिन काली स्याही से काली करतूत नहीं छिप सकती है। लाठीचार्ज करा रहे हैं, सामने से गोली चलवा दो।
विज्ञापन
सोमवार शाम को हाथरस से लौटने के बाद सांसद संजय सिंह ने आगरा के कमला नगर में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से मिलने न देना और विपक्षी दलों पर लाठीचार्ज कर मुकदमा दर्ज कराना योगी सरकार की हताशा और विफलता को दर्शाता है। उन्होंने हाथरस के पीड़ित परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा और 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हाथरस : आप सांसद संजय सिंह के मुंह पर फेंकी स्याही, जमकर बवाल
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलकर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने संजय सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दी। आप नेताओं पर पथराव भी किया गया। आप कार्यकर्ता भी विरोध कर रहे लोगों के सामने आ गए। दोनों गुटों में मारपीट और पथराव हुआ। स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos
बता दें कि हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद मृतका के घर पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। इससे पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता पीड़ित से मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने सपा और रालोद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। तब जमकर बवाल हुआ था।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।