{"_id":"5ef8a5e98ebc3e42ba5639c5","slug":"haryana-police-crime-on-hiway-mathura-kosi-news-agr448111943","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक से की मारपीट
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर मंडी समिति गेट के समीप हरियाणा के होडल सीआईए (क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी) के जवानों ने ढाबा संचालक से मारपीट कर दी। थाने पर हंगामा हुआ। मामले की शिकायत किए जाने के बाद एसपी पलवल ने जांच के आदेश दिए हैं।
उधर, भाजपाइयों ने भी घटना की अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात मंडी समिति गेट के समीप एक ढाबा संचालक को चार लोगों पर पिस्टल दिखी तो उसने बदमाश होने की आशंका पर पुलिस को सूचना कर बुला लिया था। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि चारों पिस्टलधारी सीआईए होडल के हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
उधर, सीआईए के चारों जवान बाद में वहां आए और ढाबा संचालक को उठा ले गए और मारपीट की। ढाबा संचालक भाजपा कार्यकर्ता था। लिहाजा जब जानकारी हुई तो भाजपाई थाने पहुंच गए। पुलिस ने जब हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो ढाबा संचालक को छोड़ दिया गया। हालांकि तहरीर भी दी। लेकिन अधिकारियों ने मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन
ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। अगर सीआईए के जवान दोषी मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक, पलवल, हरियाणा