फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Haryana government will release water in Yamuna river before yam dwitiya

यम द्वितीया से पहले यमुना का जल 'शुद्ध' करने के लिए हरियाणा सरकार करेगी ये काम

Sun, 04 Nov 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 04 Nov 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana government will release water in Yamuna river before yam dwitiya
यमुना नदी में मरी पड़ी मछलियां - फोटो : अमर उजाला
यमुना में दूषित पानी आने के मुद्दे पर यूपी सरकार ने हरियाणा सरकार से बात की है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात करके कहा कि यम द्वितीया से पहले यमुना में पानी छोड़ा जाए, जिससे गंदगी दूर हो सके। इस पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


मथुरा में यम द्वितीया पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक एक से दो लाख तक भक्त आएंगे, लेकिन यम द्वितीया से पहले पहुंचे दूषित पानी ने प्रशासन को भी चिंतित कर दिया है। गुची ड्रेन से यमुना में पहुंचे दूषित पानी ने लाखों मछलियों की जान ले ली है। 
विज्ञापन


अभी भी घाटों पर मरी हुई मछलियां मिल रही हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। यम द्वितीया से पहले यमुना में पानी छोड़ने को कहा है। हरियाणा सरकार ने इस पर अपनी सहमति जता दी है। पानी बढ़ने से यमुना का जल भी साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हरनोल स्केप से भी 250 क्यूसेक पानी यमुना में छुड़वा दिया गया है। साथ ही, सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है कि वह लगातार निगरानी करते रहें। घाटों की साफ-सफाई के लिए भी अधिकारियों को निर्देश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed