फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Harsh firing at wedding ceremony bride uncle's death at Thana Mirhachi

एटाः शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, दुल्हन के चाचा की मौत

Wed, 26 Jun 2019 09:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing at wedding ceremony bride uncle's death at Thana Mirhachi
सांकेतिक तस्वीर
शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी सतीश चंद्र (45) पुत्र ढकेथल सिंह की भतीजी रेखा की सोमवार को शादी थी। देर रात बरात चढ़त के बाद दरवाजे की रस्म अदा की जा रही थी। तभी परिवार के लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली सतीश चंद्र के मुंह और गर्दन के बीच लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में सतीशचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सतीश की मौत की जानकारी के बाद शादी समारोह में खुशी का पल गमगीन हो गया। परिजन रोते बिलखते शव को अपने साथ ले गए और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। 

घटना की जानकारी पर मिरहची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट एसआई मोहन सिंह ने मृतक के बेटे अवनीश एवं भतीजे मनोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या कर शव को गायब करने की दर्ज कराई है। जांच कर कार्रवाई कराई जा रही है।

हादसे के बाद माहौल पूरी तरह से गमगीन था। मामले को लेकर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। जिस घर में शादी थी उस घर के लोगों ने सुबह जल्दी रस्म करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मोहल्ले पड़ोस के लोग भी इसे लेकर चुप्पी साधे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed