फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hariom yadav not allowed to vote in rajya sabha elections

विपक्ष को लगा बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाए सपा के ये विधायक

Sat, 24 Mar 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 24 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
hariom yadav not allowed to vote in rajya sabha elections
विधायक हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान में एक-एक वोट की बड़ी कीमत है। ऐसे में जेल में बंद सपा के सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को मतदान में जाने की अनुमति नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन


हरिओम यादव की तरफ से मतदान की अनुमति के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र देने के साथ-साथ डीएम कार्यालय और जेल अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। 
विज्ञापन


सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव पांच मार्च से जेल में बंद हैं। अभी उन्हें जमानत नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए मतदान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

hariom yadav not allowed to vote in rajya sabha elections
विधायक हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से हरिओम यादव को भी मतदान में भाग लेने की अनुमति दी गई है। चूंकि वह जेल में हैं। इस लिए उनके मतदान में भाग लेने का मामला फंसा था। 

हरिओम यादव की तरफ से उनके अधिवक्ता ने गत 19 मार्च को एडीजी प्रथम की अदालत में अर्जी देकर मतदान में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। 

21 मार्च को न्यायालय ने हरिओम यादव के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कहा कि चूंकि मतदान की प्रक्रिया का आदेश शासन का है इस लिए इस संबंध में निर्णय जिला प्रशासन ले। 

डीएम के पास गए उनके बेटे

hariom yadav not allowed to vote in rajya sabha elections
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
गुरुवार को विधायक के अधिवक्ता की तरफ से पुन: अपील दायर की गई, लेकिन न्यायालय ने 21 तारीख को दिए गए तर्क को ही यथावत रखा। 

यानि विधायक हरिओम यादव राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान में हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर अंतिम निर्णय जिला प्रशासन को ही करना है।

हरिओम यादव के पुत्र राहुल यादव ने बताया कि न्यायालय ने जो भी निर्देश दिए उन्हें लेकर वह डीएम से मिले लेकिन जिलाधिकारी की तरफ से अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। 

डीएम नेहा शर्मा का कहना है कि विधायक हरिओम यादव न्यायिक हिरासत में है। न्यायालय से अभी उन्हें जमानत भी नहीं मिली है। उनसे जुड़ा मामला न्यायालय के ही अधीन है। विधायक की तरफ से दिया गया प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया गया है।

विधायक पर है  ये आरोप 

hariom yadav not allowed to vote in rajya sabha elections
हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी एवं फिरोजाबाद के सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव पांच मार्च से जेल में हैं। 

दरअसल, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव भांड़री निवासी राजीव यादव उर्फ वाले ने नौ अक्तूबर 2015 को अभियोग दर्ज करवा कर जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने से रोकने का आरोप विधायक पर लगाया था। 

आरोप में कहा गया था कि विधायक हरिओम यादव उनके बेटे विजय प्रताप उर्फ छोटू ने साजिश के तहत मेरे घर पर ही हमला कराया है। इसमें मेरे ताऊ रमेशचंद्र बोहरे पर जान लेना हमला किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed