फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Haresh Pachori Murder Case Bhanu Pratap Property Will Seized

हरेश पचौरी हत्याकांड: गैंगस्टर विष्णु के बाद अब भानु प्रताप की संपत्ति होगी जब्त

Thu, 17 Jun 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Jun 2021 12:06 AM IST
सार

19 दिसंबर 2020 को राजेश्वर मंदिर के पास के रहने वाले हरेश पचौरी की राजपुर चुंगी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने विष्णु प्रकाश रावत, सुनील रावत, भानु प्रताप मुद्गल, सचिन कंजा, आकाश यादव, अमित कुमार, मुकेश, अरुण प्रकाश, शिवा उर्फ शिवम उर्फ भोलू जेल में हैं।

विज्ञापन
Haresh Pachori Murder Case Bhanu Pratap Property Will Seized
हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील के दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विष्णु प्रकाश रावत की 24.51 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने जा रही है। इसी केस में आरोपी भानु प्रताप मुद्गल उर्फ बीपी की संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई जल्द की जाएगी। इसके लिए संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें कागजी कार्रवाई पूरी होनी है। 

विज्ञापन


19 दिसंबर 2020 को राजेश्वर मंदिर के पास के रहने वाले हरेश पचौरी की राजपुर चुंगी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने विष्णु प्रकाश रावत, सुनील रावत, भानु प्रताप मुद्गल, सचिन कंजा, आकाश यादव, अमित कुमार, मुकेश, अरुण प्रकाश, शिवा उर्फ शिवम उर्फ भोलू जेल में हैं। भानु प्रताप मुद्गल ने कोर्ट में समर्पण नहीं किया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। उसने पुलिस को कई जानकारी दी थी।
विज्ञापन


हत्याकांड के पीछे जमीनों की खरीद फरोख्त का विवाद सामने आया था। पुलिस ने जेल भेजे गए सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। इसके बाद संपत्ति जब्तीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वह केस की समीक्षा भी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विष्णु प्रकाश रावत की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। अब अगली कार्रवाई भानु प्रताप मुद्गल के खिलाफ की जाएगी। उसकी संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें उसके नाम और उसकी पत्नी के नाम संपत्ति शामिल है। इसको जल्द ही जिलाधिकारी से आदेश मिलने के बाद जब्त किया जाएगा।

अपराधियों की उड़ी नींद
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जोंस मिल में बम धमाका करने के आरोपी रज्जो जैन के बाद विष्णु प्रकाश रावत की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस कार्रवाई से अपराधियों की नींद उड़ गई है। इससे पहले भी अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की चुकी हैं। अब अपराधियों को डर है कि उनकी संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। उनकी नींद उड़ गई है। 

ये भी पढ़ें: हरेश पचौरी हत्याकांड: दस्तावेज लेखक के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर विष्णु रावत की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed