{"_id":"60c8690296e61f49961cafcd","slug":"agra-police-seized-the-property-of-haresh-pachori-murder-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरेश पचौरी हत्याकांड: दस्तावेज लेखक के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर विष्णु रावत की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेश पचौरी हत्याकांड: दस्तावेज लेखक के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर विष्णु रावत की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
Wed, 16 Jun 2021 10:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:30 AM IST
सार
हरेश पचौरी की राजपुर चुंगी पर शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड की साजिश रचने वाले विष्णु प्रकाश रावत और बीपी मुदगल को पुलिस ने जेल भेजा था। शूटर भी पकड़े गए थे। वह भी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने हत्यारोपी की संपत्ति जब्त की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपुर चुंगी के दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी हत्याकांड के मास्टरमाइंड विष्णु प्रकाश रावत की 24.51 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति मंगलवार को जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के बाद गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। इनमें व्यावसायिक बिल्डिंग, स्कूूल, दो फ्लैट, जमीन को कुर्क करने के बाद इन पर सील लगाई गई। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि गांव कहरई, ताजगंज निवासी विष्णु प्रकाश रावत कई वर्ष से अपराध जगत में है। उसने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी के अपराध में संलिप्त होकर अकूत संपत्ति कमाई। उसने अपना रुतबा कायम करने के लिए 19 दिसंबर 2020 को हरेश पचौरी की हत्या कर दी। वह जमीनों की खरीदफरोख्त में रोड़ा बन रहे थे। इस हत्याकांड को शूटरों की मदद से अंजाम दिया गया। पुलिस ने नौ आरोपियों को जेल भेजा। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस मामले के बाद पुलिस ने विष्णु प्रकाश की चल और अचल संपत्ति को चिह्नित किया। इसके लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद को लगाया गया। सीओ सदर राजीव कुमार और प्रभारी निरीक्षक थाना सदर अजय कौशल ने संपत्ति को चिह्नित करने के बाद अपनी रिपोर्ट दी। मंगलवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद की मौजूदगी में आवासीय व व्यवसायिक भवन, शिक्षक संस्थान, फ्लैट और जमीन को कुर्क किया गया।
विज्ञापन
अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना
कुर्की से पहले कराई मुनादी
संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ सदर राजीव कुमार और निरीक्षक अजय कौशल मौजूद रहे। इस दौरान ढोल बजवाया गया। सीओ सदर ने माइक से एनाउंस किया कि विष्णु प्रकाश रावत के नाम पंजीकृत संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया है। अभियुक्त हत्या के केस में जेल में है। यह संपत्ति अपराध से अर्जित की गई है। इसलिए इस संपत्ति को कुर्क किया गया है। जनता को अवगत कराया जा रहा है कि इस भवन में खरीद-फरोख्त और किरायेदारी नहीं की जाए।
यह था मामला
राजेश्वर मंदिर के पास के रहने वाले हरेश पचौरी की 19 दिसंबर 2020 को राजपुर चुंगी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शूटरों ने हरेश पचौरी को तीन गोलियां मारीं थीं। इस घटना का वीडियो सामने आया था। हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। कई दिन दस्तावेज लेखकों ने प्रदर्शन किया था। हत्याकांड में पुलिस ने ताजगंज के गांव कहरई निवासी विष्णु प्रकाश रावत, उसके भाई सुनील रावत उर्फ सोनू रावत, गांव नगला कली निवासी भानु प्रताप मुद्गल उर्फ बीपी, निबोहरा के गांव नगरिया चमरौली निवासी सचिन कंजा, गांव हिरनेर निवासी आकाश यादव, नगरिया निवासी अमित कुमार, मुकेश, कहरई निवासी अरुण प्रकाश उर्फ धम्मू और नोबरी निवासी शिवा उर्फ शिवम उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
ये संपत्तियां हो गईं कुर्क
1. शमसाबाद रोड पर शहीद नगर पुलिस चौकी के पीछे व्यावसायिक भवन, इसकी जमीन की अनुमानित कीमत 97 लाख रुपये है, जबकि भवन की अनुमानित लागत आठ करोड़ रुपये है।
2. विष्णु प्रकाश रावत के नाम पर आवासीय भवन रजरई, शमशाबाद रोड पर, इसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये।
3. ग्लोबल आगरा कान्वेंट स्कूल, गांव सिकतरा में। जमीन की अनुमानित कीमत 1.18 करोड़ रुपये, बिल्डिंग निर्माण की अनुमानित कीमत नौ करोड़ रुपये। इसके अलावा बस एवं ट्रांसपोर्ट व्हीकल 1.70 करोड़ रुपये, 50 लाख रुपये का फर्नीचर, 18 लाख रुपये की कंप्यूटर एवं लैब, 23 लाख की बिजली फिटिंग, एक लाख के एसी, दस लाख के जेनरेटर, आठ लाख के खेलकूद के सामान, एक लाख के टेलीफोन, दस लाख की किताबें और लाइब्रेरी का सामान, तीन लाख रुपये के म्यूजिक सिस्टम, 25 लाख का अन्य सामान कुर्क किया गया।
4. आवासीय ग्लोबल फ्लैट, गायत्री रिट्रीट, ताजनगरी फेज दो में, इसकी अनुमानित कीमत 85 लाख रुपये है।
5. आवासीय फ्लैट, बरौली अहीर, शमसाबाद रोड पर, इसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है।
6. गांव नौबरी, शमसाबाद रोड पर तीन बीघा जमीन है। इसकी कीमत 1.81 करोड़ रुपये है।
ये मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक, विष्णु प्रकाश रावत के खिलाफ थाना सदर, नाई की मंडी, जगदीशपुरा, ताजगंज, हरीपर्वत, डौकी शाहगंज में 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला, बलवे के मुकदमे दर्ज हैं।
रज्जो के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई
जोंस मिल परिसर में बम धमाके के आरोपी रज्जो जैन की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त किया गया था। इस साल पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इसमें विष्णु रावत की 24.51 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया।