{"_id":"13aed73245dc3c34b08cdb0b3131d982","slug":"har-har-mahadev-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":" चहुंओर हर-हर महादेव की गूंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहुंओर हर-हर महादेव की गूंज
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 03 Aug 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास के आरंभ के साथ चहुंओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालु भोले बाबा को मनाने में जुट गए हैं। सावन के पहले सोमवार को घर से लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। बम-बम भोले के जयकारों बीच अभिषेक चलेगा। प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा सकती है। सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर महादेव मंदिर का मेला होगा, यहां सर्वाधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचेंगे। रविवार शाम को भी बड़ी तादात में लोग दर्शन को पहुंचे।
आज बोले बाबा को मनाने के लिए लोग तमाम जतन करेंगे। घरों में पूजन की तैयारियां हो चुकी हैं। व्रत रखकर लोग सुबह से ही पूजापाठ में जुट जाएंगे। वहीं कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, रावली महादेव और मन:कामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, महाआरती होगी। महादेव के भव्य शृंगार के साथ मंदिर को फूल बंगला, लाइटिंग से सजाया जाएगा। भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थियों को असुविधा न हो, इसके भी इंतजाम किए गए हैं।
लोगों ने रविवार शाम को ही पूजन सामग्री आदि की खरीदारी की। बाजारों में अच्छीखासी भीड़ रही। मंदिरों के पास कई दुकानें सज गईं। मेला भले ही राजेश्वर महादेव मंदिर का हो, लेकिन सभी प्रमुख शिव मंदिरों के पास झूले भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
शिवजी की पूजा कैसे करें
आगरा। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के मुताबिक भगवान शिव की आराधना से ज्ञान प्राप्त होता है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। गंगाजल, दूध, दही, बेल पत्र, चावल, सफेद बर्फी, जनेऊ, भांग, धतूरा, सफेद वस्त्र, सुपाड़ी, लौंग, इलायची, फल ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए अर्पित करें। पूरे दिन पूजा की जा सकती है, सुबह से दोपहर 11.23 बजे तक अच्छा मुहूर्त है।
गंगाजल जल लेकर लौटे कांवडिए (फोटो सिटी डेस्क)
आगरा। भोले बाबा का अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए सोरों से गंगाजल लेकर आए हैं। रविवार को शहर में कांवड़ियों के कई झुंड दिखाई दिए।
राजेश्वर महादेव मंदिर
आगरा। राजेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह तीन बजे रुद्राभिषेक होगा। सुबह चार बजे आरती के मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक अभिषेक चलेगा। करीब 300 कांवड़ भी चढ़ने की संभावना है। मंदिर के पुजारी रूपेश उपाध्याय, महंत छुट्टो और भल्ला गिरि अभिषेक कराएंगे।
बल्केश्वर महादेव मंदिर
आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पट सोमवार सुबह पांच बजे खुलेंगे। सुबह सात बजे जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के बाद आरती होगी। दोपहर 12 बजे शृंगार और आरती होगी। शाम को फूल बंगला, छप्पन भोग के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर के महंत पंडित सुनील कांत नागर के मुताबिक रात नौ बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कैलाश महादेव मंदिर
आगरा। सुबह तीन बजे अभिषेक और आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। रात दस बजे महारुद्राभिषेक और आरती होगी। चंद्रकांत गिरि और गिरि महारुद्राभिषेक कराएंगे। पूरे दिन मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन को खुले रहेंगे। सावन के सभी सोमवार को दोपहर में मंदिर के पट बंद नहीं किए जाएंगे।
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर
आगरा। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का पट सुबह पांच बजे आरती के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। मंदिर के महंत जगदीश प्रसाद के मुताबिक सुबह सात, दोपहर 12 बजे और रात नौ बजे आरती होगी।
पृथ्वीनाथ मंदिर के पास दिखी गंदगी
आगरा। रविवार को नगर निगम की टीम राजेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश और बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास सफाई करती नजर आई। पृथ्वीनाथ मंदिर के प्रवेश के पास ही गंदगी दिखी। नाली साफ नहीं की गई थी, कूड़ा एकत्रित करके छोड़ा गया था। मंदिर के महंत ने बताया कि कई बार सफाई के लिए लिखा जा चुका है।