{"_id":"66ff5d5ef6acf881360fdb79","slug":"happy-after-getting-mobile-as-a-gift-from-husband-saw-own-account-wife-is-adamant-on-breaking-relationship-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति से गिफ्ट में मोबाइल मिलने के बाद खुश थी... खुद का अकाउंट देखा तो छूटे पसीने, अब पत्नी इस जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति से गिफ्ट में मोबाइल मिलने के बाद खुश थी... खुद का अकाउंट देखा तो छूटे पसीने, अब पत्नी इस जिद पर अड़ी
Fri, 04 Oct 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:31 AM IST
सार
पत्नी ने पति से मोबाइल मांगा था। पति ने भी उसी के अकाउंट से रकम निकाली और मोबाइल खरीदकर दे दिया। इसकी जानकारी जब पत्नी को हुई तो विवाद हो गया। पत्नी अब रिश्ता तोड़ने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
पति-पत्नी में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने उपहार में पति से स्मार्ट फोन मांगा तो पति ने पत्नी के अकाउंट से ही रुपये निकालकर उसको फोन गिफ्ट कर दिया। पता चलने पर पत्नी ने पति से रिश्ता रखने से मना कर दिया। बृहस्पतिवार को परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन
काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि दो महीने पहले युवक-युवती का प्रेम विवाह हुआ था। युवती ने काउंसलर को बताया कि शादी से पहले पति ने तमाम वादे किए थे। कहा था, जो कहोगी लाकर दूंगा। उपहार में एक फोन मांगा तो पति ने उसके ही अकाउंट से रुपये निकालकर फोन गिफ्ट कर दिया।
वह पति से गिफ्ट पाकर खुश थी लेकिन जब असलियत पता चली तो साथ में रहना नहीं चाहती। झगड़े के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। उधर, युवक ने साथ रहने पर जोर दिया। दोनों को आगे की तारीख दे दी गई है।
वह पति से गिफ्ट पाकर खुश थी लेकिन जब असलियत पता चली तो साथ में रहना नहीं चाहती। झगड़े के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। उधर, युवक ने साथ रहने पर जोर दिया। दोनों को आगे की तारीख दे दी गई है।