फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   handpump maintinence, nager palika

हैंडपंप ठीक करने पहुंची नगरपालिका की टीम

Fri, 22 Apr 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
handpump maintinence, nager palika
22एमएनपी-05- जिला अस्पताल में हैंडपंप ठीक करते नगर पालिकाकर्मी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल की पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका की टीम जिला अस्पताल पहुंची। कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा की देखरेख में शुक्रवार को जिला अस्पताल के दो हैंडपंप ठीक कराए गए। वहीं, दो को री-बोर के लिए प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में जिला अस्पताल की पेयजल व्यवस्था को लेकर, सभी छह हैंडपंप खराब, प्यासे भटकते हैं मरीज और तीमारदार हैडिंग से खबर प्रकाशित की थी। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होते ही नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया। नगरपालिका कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा हैंडपंप मेकेनिकों की टीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग की उपस्थिति में पुरानी इमरजेंसी के सामने लगे हैंडपंप और इंडोर वार्ड के बाहर लगे हैंडपंप को ठीक कराया गया। नई इमरजेंसी और कोविड लेवल टू अस्पताल के बाहर लगे हैंडपंप को री-बोर कराने के लिए पत्र लिखा गया है। सीएमएस ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन ने दो हैंडपंप ठीक करा दिए हैं। वहीं नगर पालिका के कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा ने बताया कि अस्पताल प्रांगण के सभी खराब हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। दो री-बोर की स्थिति में उनके री-बोर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही री-बोर कराकर हैंडपंप चालू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इंडोर वार्ड के बाहर वॉटर कूलर की हुई स्थापना
जिला अस्पताल में इंडोर वार्ड के बाहर मरीजों और तीमारदारों की राहत के लिए वाटर कूलर की स्थापना नगर पालिका ने कराई है। शुक्रवार को अमर उजाला की खबर के बाद इंडोर वार्ड के बाहर वॉटर कूलर स्थापित हो गया, जिससे मरीजों के साथ ही तीमारदारों को ठंडा पानी पीने को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में खराब हैंडपंपों को तीन दिन के अंदर ठीक कराया जा रहा है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल में आज खराब हैंडपंप ठीक कराए गए हैं।
- वरुण मिश्रा कार्यालय प्रभारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed