फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   handpump

गर्मी में खराब हैंडपंप सही कराने की कवायद शुरू

Sun, 03 May 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
handpump
मैनपुरी। गर्मियों में पेयजल संकट के मद्देनजर पंचायत राज विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। सीडीओ के आदेश पर विकास भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां कोई भी ग्रामीण हैंडपंप खराब होने की सूचना दर्ज करा सकेगा। सूचना के बाद विभाग हैंडपंप सही कराएगा।
विज्ञापन

गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट हो जाता है। लॉकडाउन के कारण इस बार और अधिक समस्या होगी। ऐसे में प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीडीओ नगेंद्र शर्मा के आदेश पर विकास भवन के पंचायती राज विभाग में कंट्रोल रूम स्थापना की गई है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के नंबर 05672-234775 या 9457456968 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम के लिए सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार और अधिशासी अभियंता जल निगम राजकुमार शर्मा को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। ग्रामीण हैंडपंप खराब होने की सूचना कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं, जिससे उसे जल्द से जल्द सही कराया जा सकेगा।
नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed