फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handle applications with sensitivity

Agra News: प्रार्थना पत्रों को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करें

Sat, 15 Jun 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Handle applications with sensitivity
कासगंज। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयाेजित किया गया। इस दौरान आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ चैत्रा वी एवं पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर, डीएम सुधा वर्मा व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने फरियादियों की शिकायतों सुना। इस दौरान विभिन्न समस्याओं, शिकायतों से संबंधित 73 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए गए। जिनमें से 6 प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन

आयुक्त अलीगढ़ मंडल चैत्रा वी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुनकर गुणवत्तापरक ढंग से त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, पैमायश व राजस्व प्रकरणों से संबंधित शिकायतें मिलने पर राजस्व विभाग की टीमें पुलिस के साथ तत्काल मौके पर भेजी जाएं और समस्याओं व शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल, एसडीएम संजीव कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिले की सहावर व पटियाली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed