फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handicraft exporters look to Noida fair as a potential lifeline

Agra News: नोएडा फेयर से हस्तशिल्प निर्यातकों को संजीवनी की उम्मीद

Fri, 16 Oct 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Handicraft exporters look to Noida fair as a potential lifeline
आगरा। वैश्विक अनिश्चितता, आर्थिक मंदी और टैरिफ वार से जूझ रहे आगरा के संगमरमर पच्चीकारी, कालीन और जरदोजी से लेकर सजावटी वस्तुओं तक के निर्यात को नोएडा में चल रहे 62वें इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट्स फेयर से संजीवनी की उम्मीद है। यहां शहर के 40 निर्यातकों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। नए बाजारों से ऑर्डर भी आए हैं।
विज्ञापन

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) का यह फेयर 17 अक्तूबर तक चलेगा। ईपीसीएच आगरा के प्रतिनिधि एवं निर्यातक रजत अस्थाना ने बताया कि आगरा में अधिकांश सूक्ष्म स्तर की निर्यातक इकाइयां हैं। हाल ही में आगरा के स्टोन इनले (संगमरमर पच्चीकारी) हस्तशिल्प को जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) पंजीकरण मिला है, जिससे इस बार अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का रुझान ताजनगरी के उत्पादों के प्रति अधिक है। निर्यातक शीनू ने बताया कि सजावट की वस्तुओं की मांग अधिक है। नए ऑर्डर मिले हैं। अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस फेयर में कुल 18 हॉल हैं। जहां दुनिया भर से 3,000 से अधिक थोक व विदेशी खरीदार पहुंच रहे हैं। फेयर में आगरा और फिरोजाबाद के 60, अलीगढ़ के 4, हाथरस के 3 और मथुरा के एक निर्यातक का स्टॉल सजा है। ऑटम फेयर कमेटी के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल और ईपीसीएच अध्यक्ष नीरज खन्ना ने बताया कि यह मंच भारतीय शिल्प कौशल, विविधता और नवाचार को दुनिया के सामने रखकर देश को वैश्विक सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed