फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   handicape toilet will make in schools

दिव्यांगों के लिए 1898 स्कूलों में बनेंगे विशेष शौचालय

Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
handicape toilet will make in schools
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। शासन के निर्देश पर जिले के 1899 स्कूलों में दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त विशेष शौचालयों का निर्माण होगा। प्रथम चरण में जिले में 100 विद्यालयों का चयन किया गया है। यहां 30 मार्च से पहले शौचालयों का निर्माण कराना होगा।
विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन से नवंबर 2020 में रिपोर्ट मांगी थी कि जिले में कितने स्कूलों में दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त विशेष शौचालय संचालित हैं। इसमें विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में मात्र 10 स्कूलों में विशेष अतिरिक्त शौचालय स्थापित हैं। इस पर शासन ने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी स्कूलों में अतिरिक्त विशेष शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए। जिले में कुल 1909 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से 1899 में अतिरिक्त विशेष शौचालय नहीं है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने शौचालयों का निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रथम चरण में बीएसए द्वारा भेजी गई 100 विद्यालयों की सूची पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सहमति दे दी है। इन विद्यालयों में अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के सहयोग से अतिरिक्त विशेष शौचलयों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राईसाइकिल सहित शौचालय में पहुंच सकेंगे दिव्यांग
दिव्यांगों के लिए जो अतिरिक्त विशेष शौचालय बनाए जाएंगे, इनमें रैंप का भी निर्माण होगा। दिव्यांग ट्राईसाइकिल और बैसाखी आदि की मदद से इन शौचालयों में आसानी से जा सकेंगे। दिव्यांगों की सुविधा के लिए शौचालय में आधुनिक तकनीक से पूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
अन्य विद्यालयों का भी होगा चयन
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शीघ्र ही अन्य विद्यालयों का भी शौचालय निर्माण के लिए चयन किया जाएगा। डीसी निर्माण को इस संबंध में सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची तैयार होते ही जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

- शासन की मंशा के अनुसार दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त विशेष शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। शीघ्र ही जिले के सभी स्कूलों में विशेष शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। - विजय प्रताप सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed