फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hand grenades and pistols were being made in Mohalla Tila Firozabad

Firozabad crime: मोहल्ला टीला में बन रहे थे हाथगोले और तमंचे, पुलिस की दबिश के बाद मच गई अफरा-तफरी

Mon, 21 Nov 2022 09:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 09:05 PM IST
सार

तमंचा, कारतूस और हथगोला बरामद होने के साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया उनको थाने ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मोहल्ले के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।

विज्ञापन
Hand grenades and pistols were being made in Mohalla Tila Firozabad
थाने में लाकर हाथगोले को डाला गया पानी की बाल्टी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मोहल्ला टीला बड़ी छपैटी स्थित मकान में पुलिस ने दबिश देकर अवैध हथियार और हथगोला बरामद किया है। बरामद किए गए हथगोले को पुलिस ने पानी में डालकर उनको नष्ट कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की थी। कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि मोहल्ला टीला निवासी परवीन निवास करती है। उसके मकान में तमंचे, कारतूस और हथगोले रखे हुए है। दक्षिण थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। घर को चारों तरफ से घेरने के साथ ही पुलिस ने दबिश देकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीढ़ियों के नीचे से पुलिस ने एक प्लास्टिक की थैली में रखे हथगोले को बरामद किया। बरामद किए गए हथगोले को पानी भरी बाल्टी में डालकर नष्ट कराया गया।  ताकि हथगोला कहीं फटने से कोई हादसा नहीं होने पाए।
विज्ञापन


 इस बीच तलाशी अभियान को जारी रखा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने परवीन के घर से चार तमंचा और कारतूस बरामद किए। तमंचा, कारतूस और हथगोला बरामद होने के साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया उनको थाने ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मोहल्ले के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। प्रभारी निरीक्षणक दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। परवीन के घर के अंदर से चार तमंचा व कारतूस और हथगोला मिले हैं। मौके से तीन लोगों को हिरासत मे लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Ayushi Murder: पिता ने क्यों मारी गोली, मां ने ट्रॉली बैग में रखवाई थी लाश, खौफनाक वारदात की पढ़ें पूरी कहानी

दूसरे मकान में रहती है परवीन

पुलिस की माने तो परवीन के दो मकान है। परवीन के जिस मकान से पुलिस ने तमंचा और हथगोले बरामद किए है। उस मकान में तीन किराएदार परिवार के साथ निवास करते है। यह लोग चूड़ी जुड़ाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करते है। किराएदारों पुलिस को हथगोला और तमंचों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सके। 


बड़ी छपैटी में दो बार क्षेत्र में फट चुके है हथगोले

मोहल्ला टीला बड़ी छपैटी में दिवाली पर शहर की शांत फिजा को खराब करने का प्रयास किया गया था। प्रसून व पारस लक्ष्मी पूजन के बाद गोदाम की छत पर मोमबत्ती जला रहे थे। तभी सूतली बंब को फैंका गया। सूतली बम फटने से प्रसून और पारस मामूली रुप से घायल हुए थे। राहुल गुप्ता की खिड़की का शीशे टूटने के साथ प्लास्टर भी टूट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग हैरत में पड़ गए थे। इस घटना से एक साल पहले भी क्षेत्र में सूतली बम फैंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed