{"_id":"60674c918ebc3e8ca31acb5b","slug":"half-the-population-will-move-forward-on-the-path-of-water-conservation-kasganj-news-agr4870636163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण की राह पर आगे बढ़ेंगे आधी आबादी के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण की राह पर आगे बढ़ेंगे आधी आबादी के कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जहां एक ओर आधी आबादी को पूरा सम्मान देने का सरकार हर संभव प्रयास कर रही है वहीं अब महिलाओं को जल संरक्षण के लिए भी आगे बढ़ाया जा रहा है। जल संरक्षण की दिशा में महिलाएं काम करेंगी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम उन्हें प्रशिक्षण देगी। इसके लिए महिलाओं की टीमें गठित भी कर दी गई हैं।
जिले में जल संरक्षण के लिए वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड की टीम काम कर रही है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ दिल्ली के अफसर समय-समय पर जिले में पहुंचकर जल संरक्षण के प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में अब महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है। नहर माइनर और नदियों के पानी का कैसे संरक्षण हो। खेतों के लिए नहरों, माइनरों से मिलने वाले पानी से किस तरह सिंचाई की जाए ताकि पानी संरक्षित होता रहे और सिंचाई भी हो जाए। पानी को कैसे बचाना है, क्या क्या कोशिशें की जा सकती हैं। इन सब का प्रशिक्षण अब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीमें महिलाओं को देंगी। इसके लिए प्रथम फेज में महिलाओं की टीमों का गठन भी कर दिया गया है। जल्द ही डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम दिल्ली से यहां पहुंचकर महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू कर देगी।