फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Half the city went without water; the crisis will persist this morning as well.

Agra News: आधे शहर को नहीं मिला पानी, आज सुबह भी रहेगा संकट

Wed, 01 Jul 2026 03:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Half the city went without water; the crisis will persist this morning as well.
जाम में फंसे वाहन
आगरा। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में बिजली संकट से लोग परेशान थे कि जलकल विभाग ने आधे शहर की पानी की आपूर्ति भी बंद कर दी। लोगों को सूचना दिए बिना ही मंगलवार को बिजलीघर चौराहे पर नाले के बीच से निकल रही पानी की 600 मिमी. पाइपलाइन को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया। इससे मंगलवार शाम को आधे शहर में पानी नहीं मिला। जलकल विभाग ने बुधवार सुबह भी जलापूर्ति ठप रहने की जानकारी दी है। दोपहर में काम पूरा होने के बाद शाम को जलापूर्ति बहाल की जा सकती है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि नाले के अंदर से निकल रही पानी की लाइन को शिफ्ट करने के कारण जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से जलापूर्ति रोकी गई है। इससे ताजगंज जोन प्रभावित हुआ। इससे जुड़े रकाबगंज, बालूगंज, छीपीटोला, नौलक्खा, ताजगंज, फतेहाबाद रोड, गोबर चौकी, कोतवाली, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, छत्ता और कालामहल क्षेत्र में पानी नहीं मिला। जलकल अधिकारियों ने दावा किया कि मुख्य पाइपलाइन को बुधवार दोपहर तक शिफ्ट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस वजह से सुबह भी जलापूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

------------

पानी का टैंकर यहां से मंगवाएं
जलकल महाप्रबंधक ने लोगों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहेगी, वहां के लोग पानी कम खर्च करें। जरूरत पड़े तो टैंकरों के जरिए पानी मंगवा सकते हैं। इसके लिए विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर-8192095401, अवर अभियन्ता राजीव कुमार- 8192095734 से संपर्क कर सकते हैं।

जाम में फंसे वाहन

जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed