फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Half-naked dead body of a young man found near Araon border in Mainpuri 

Mainpuri: अरांव बॉर्डर के पास मिला युवक का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

Sat, 28 May 2022 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 May 2022 03:42 PM IST
सार

मैनपुरी में अरांव बॉर्डर के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
 

विज्ञापन
Half-naked dead body of a young man found near Araon border in Mainpuri 
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी में अरांव बॉर्डर के पास शनिवार की सुबह करीब 40 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं, पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है, वहीं लोगों के बीच हत्या की चर्चा हो रही है। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 
कस्बा से शनिवार की सुबह तड़के करीब पांच बजे कुछ ग्रामीण अरांव बॉर्डर के पास से गुजर रहे थे, तभी कस्बा की सीमा में सड़क किनारे एक करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। उसके शरीर पर सिर्फ कच्छा था, वहीं शरीर पर कई चोट के निशान भी थे। शव को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। पुलिस के अनुसार युवक किसी सड़क हादसे का शिकार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली है कि रात को वह किसी होटल के पास देखा गया था। वहीं घटनास्थल के पास मौजूद रहे लोगों में हत्या को लेकर चर्चा हो रही है। पहचान न होने की दशा में शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या हुई है या सड़क हादसे में उसकी जान गई है, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed