{"_id":"6730f181d9caa522280fcea9","slug":"half-burnt-body-found-police-engaged-in-investigation-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123544-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 10 Nov 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
सहावर। कस्बे के मामू भांजे दरगाह के पीछे भिलौली चकमार्ग के पास स्थित आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिवार के सदस्यों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा के कुरैशी मोहल्ला निवासी आजाद कुरैशी शनिवार की शाम 7 बजे के करीब घर से कही जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रविवार की दोपहर को कस्बे के दूसरी तरफ मामू भांजे दरगाह के पीछे भिलौली चकमार्ग स्थित मिर्जा पुत्तन बेग के आम के बगीचे में युवक का अधजल शव मिला। लोगों ने शव की शिनाख्त कर उसके परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आजाद गांव-गांव जाकर फेरी लगाने का काम करता था। 20 दिन पूर्व उसका अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने उनसे 50 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने 20 हजार रुपये खाते में डाल दिए थे। इसके बाद आजाद को उन्होंने छोड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आजाद कुरैशी मोहल्ले के ही निवासी मोती के साथ रहता था, और मोती ने ही उनके भाई की पेट्रोल से जलाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुल मिलाकर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।