{"_id":"6a7399f8fce73d40dc047604","slug":"hair-roots-weakening-due-to-rain-and-humidityhair-roots-weakening-due-to-rain-and-humidity-agra-news-c-364-1-ag11023-132521-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश और नमी से कमजोर हो रहीं बालों की जड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश और नमी से कमजोर हो रहीं बालों की जड़ें
Thu, 06 Aug 2026 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बारिश में भीगने और हवा में अत्यधिक नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बाल झड़ने (हेयर फॉल), स्कैल्प में डैंड्रफ और फुंसियों की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि मौसम में नमी की वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल तेजी से टूटने और झड़ने लगते हैं। मौसम के प्रभाव के अलावा यदि किसी को ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है, तो इसका मुख्य कारण हार्मोनल असंतुलन या शरीर में पोषण की कमी भी हो सकती है। किसी भी प्रकार का संक्रमण होने पर खुद से इलाज करने के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर की परामर्श अवश्य लें।
बचाव के लिए यह करें
- बारिश में भीगने पर बालों को तुरंत साफ पानी से धोकर अच्छे से सुखाएं।
- बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन और विटामिन युक्त पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
- इंफेक्शन या अत्यधिक हेयर फॉल होने पर तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।
- गीले बाल कमजोर होते हैं, तुरंत कंघी करने से बाल ज्यादा टूटते हैं।