फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hail in agra, crop damage

अन्नदाता पर प्रकृति की मार, ब्रज में तेज आंधी के बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद

Sat, 07 Apr 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
hail in agra, crop damage
गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार शाम तेज आंधी के बाद भारी ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने का अनुमान है। करीब 20 मिनट से ज्यादा देर तक ओले गिरे हैं। वहीं एक घंटे से ज्यादा तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही। 
विज्ञापन


ओले गिरने के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस वक्त गेहूं की फसल खड़ी है। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को ही हुआ है। वहीं तेज हवाओं और बारिश से भी फसलें बिछ गईँ। 
विज्ञापन


मालूम हो कि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। जिसको लेकर किसान सतर्क भी थे। हालांकि किसी ने यह अनुमान नहीं लगाया था कि भारी ओलावृष्टि होगी। 

आगरा में शुक्रवार दोपहर के बाद सूरज की लुकाछुपी शुरू हो गई थी। मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। शाम करीब 7:30 बजे के करीब तेज आंधी शुरू हो गई। 

ज्यादातर इलाका धूल-धूल हो गया था। आंधी कम हुई और फिर थोड़ी देर में तेज आंधी शुरू हो गई और इसके बारिश और ओलावृष्टि हुई। इन दिनों गेहूं की फसल पकी हुई है और तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि  से फसल खेतों में बिछ गईं। 

इस ओलावृष्टि से ग्रामीण इलाकों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। खेत में पककर तैयार गेंहू की फसल जमीन पकड़ ली है। वही दूसरी ओर आम व लीची के छोटे-छोटे फल वृक्ष से टूटकर जमीन पर बिखर गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed