फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hagitaion in mainpuri

वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर की नारेबाजी

Fri, 04 Oct 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
hagitaion in mainpuri
दीवानी में कार्य बहिष्कार करने के बाद नारेबाजी करते अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को वकील कार्य से विरत रहे। सभाकक्ष में बैठक करने केे बाद दीवानी परिसर में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को वकीलों की बैठक हुई। उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव ने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव पर हुए जानलेवा हमला की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर अध्यक्ष सहित अन्य लोगों के खिलाफ बिना जांच किए ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे वकीलों में आक्रोश और असंतोष है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक के बाद वकीलों ने न्यायालय परिसर में नारेबाजी की। अध्यक्ष सौरभ यादव, विनीता भदौरिया, बिंदू यादव, शिवकुमार यादव, शिवम कटियार, अशरफ नवी, संजय सक्सेना, प्रतीक यादव, राहुल शाक्य, संतोष शाक्य, आशीष सक्सेना, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गुट ने काम करने का दावा किया
मैनपुरी बार एसोसिएशन दूसरे गुट के अध्यक्ष संजीत गौड़ ने बताया उनके साथियों ने अदालतों में काम किया है। अदालतों में सूचीबद्ध मुकदमों की सुनवाई की गई है। उनका संगठन कार्य बहिष्कार के खिलाफ है। अदालतों में कार्य बहिष्कार करने से वादकारियों का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed